राजस्थान कला-संस्कृति भाग-01


🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷

*Q-1.. राजस्थान का दूसरा सबसे पुराना किला किसे माना जाता है??*
(A)- कुंभलगढ़ दुर्ग
(B)- जैसलमेर दुर्ग
(C)- सोनार गढ़
(D)- बयाना दुर्ग

*B- जैसलमेर दुर्ग*(महा रावल अखैसिंह ने विक्रम संवत 1796 में नगर परकोटे का निर्माण करवाना प्रारंभ किया यह मूलराज द्वितीय के समय में पूर्ण हुआ था इस किले की लंबाई 1500 फुट चौड़ाई 750 फुट और ऊंचाई 250 फुट है 💐✔

*Q-2.. किस दुर्ग को लार्ड लेक का वाटरलू कहा जाता है??*
(A)- सोढल गढ़
(B)- लोहागढ़
(C)- मेहरानगढ़
(D)- जय जय

*B- लोहागढ़*(सर 1805 में अंग्रेज सेनापति लार्ड लेक इस किले को जीतने में असफल रहा था 💐✔

*Q-3.. राजस्थान का सबसे नवीन और सर्वाधिक  निचाई पर स्थित दुर्ग??*
(A)- मेहरानगढ़
(B)- नाहरगढ़
(C)- शेरगढ़
(D)- लोहागढ़

*D- लोहागढ़*(यह दुर्ग निर्माण की परंपरा में अंतिम दुर्ग है यह मिट्टी से निर्मित अजय दुर्ग है )💐✔

*Q-4.. 18 मार्च 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन समारोह किस दुर्ग में हुआ था??*
(A)- लोहागढ़
(B)- भटनेर दुर्ग
(C)- बाला किला
(D)- विजय मंदिर दुर्ग

*A- लोहागढ़*(लोहागढ़ किले को राजस्थान का सिंह द्वार और पूर्वी सीमांत का प्रहरी कहा जाता है  यह किला आयताकार है जो 6.4 किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है  किले की  सुदृढ़ता के कारण इसे अंग्रेजी भी नहीं जीत पाए इस कारण इसे लोहागढ़ की संज्ञा दी गई 💐✔

*Q-5..ऊँटाले  दुर्ग का युद्ध मेवाड़ के किस शासक के समय में हुआ??*
(A)- अमर सिंह
(B)- राजसिंह
(C)- महाराणा प्रताप
(D)- राणा सांगा

*A-अमरसिंह*(मेवाड़ के शासक अमर सिंह के समय सिसोदिया वंश की दो शाखाओ  चंडावत और चंदावल में सेना की हरावल (सेना का सबसे आगे वाला भाग )में रहने की मांग को लेकर ऊँटाले दुर्ग का युद्ध हुआ )💐✔

*Q-6.. किस किले को बैकुंठपुर कहा जाता है??*
(A)- राजगढ़
(B)- बहादुरपुर दुर्ग
(C)- अजबगढ़
(D)-  करण सर का किला

*B- बहादुरपुर दुर्ग*(करौली जिले में डांग क्षेत्र के बीहड़ों में बहादुरपुर किले का निर्माण यदुवंशी राजा तीमनपाल के पुत्र नागराज ने कराया यह किला अब डाकू की शरणस्थली बना हुआ है इस किले के आसपास सबसे अधिक मात्रा में टेसू(छीले) के पेड़ हैं 💐✔

*Q-7.. फतेह खॉ द्वारा निर्मित फतेहपुर के किले (सीकर) का निर्माण कराया गया??*
(A)- 1444 ईस्वी में
(B)- 1453ईस्वी  में
(C)- 1469  ईस्वी  में
(D)- 1491 ईसवी में

*B-1453ईस्वी मे*(नवाब दौलत खां का मकबरा तेलिन का महल फतेहपुर दुर्ग में स्थित है )💐✔

*Q-8.. सिवाना दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था??*
(A)- वीर नारायण
(B)- परमार भोज
(C)- टीकम राय
(D)- राव मालदेव

*A- वीर नारायण*(विक्रम संवत 1011 में परमार भोज के पुत्र वीर नारायण सिवाना को बसाया और इस दुर्ग का निर्माण करवाया  सिवाना का दुर्ग जालौर की कुंजी के रूप में जाना जाता है )💐✔

*Q-9.. राजस्थान में स्थित किस किले में गिरीदुर्ग और वन दुर्ग दोनों के गुण हैं??*
(A)- गागरोन दुर्ग
(B)- खंडार का किला
(C)- रणथंबोर दुर्ग
(D)- चित्तौड़गढ़ दुर्ग

*B- खंडार का किला*(खंडार का किला सवाई माधोपुर जिले में स्थित है यह किला रणथंबोर का पृष्ठ  रक्षक और सहायक दुर्ग हैं  खंडार दुर्ग के पूर्व में बनास और पश्चिम में  गालण्डी नदियां बहती है अष्ट धातु से निर्मित शारदा तोप है इस किले में गिरी दुर्ग और वन दुर्ग दोनों के गुण हैं )💐✔

*Q-10.. राजस्थान में स्थित किस हवेली का निर्माण हाथी और कालू उपनाम के दो मुस्लिम कारीगरों द्वारा किया गया??*
(A)- सालिम सिंह की हवेली
(B)- लालचंद ढड्डा की हवेली
(C)-  पोद्दारों की हवेली
(D)- नथमल की हवेली

*A-सालिमसिंह  की हवेली*(यह  हवेली पीले पत्थरों द्वारा निर्मित है इसका निर्माण हाथी व कालू उपनाम के दो मुस्लिम कारीगरों द्वारा किया गया सालिम सिंह की मृत्यु के बाद रंगमहल और कांच महल को अपशकुन मानते हुए हटा दिया गया था आज वर्तमान में  ऊपरी मंजिल मोती महल है इससे पूर्व  इसके ऊपर कांच महल और रंग महल भी उपस्थित थे लेकिन सालिम सिंह की मृत्यु के बाद उन्हें हटा दिया गया आज उनका कोई अस्तित्व नहीं है )💐✔

*Q-11.. राजस्थान के किस जिले की बिना ईसर कि गणगौर प्रसिद्ध है??*
(A)- जोधपुर
(B)- जैसलमेर
(C)- बीकानेर
(D)- पाली

*B- जैसलमेर*(लगभग 150 वर्ष पूर्व बीकानेर के महाराजा ने जैसलमेर के महारावल से दुश्मनी निकालने के उद्देश्य से शाही गणगौर के ईसर  को उठा लिया था  भारतीय परंपरा में स्त्रियां दूसरा विवाह नहीं करती इसीलिए तब से जैसलमेर की गोर अकेली ही रहती है जैसलमेर में गणगौर की सवारी चेत्र शुक्ल तृतीया के स्थान पर चैत्र शुक्ल चतुर्थी को निकाली जाती है )💐✔

*Q-12..जिकड़ी और हुरंगो  का आयोजन किस अवसर पर किया जाता है??*
(A)- पुत्र जन्म पर
(B)- मृत्यु पर
(C)- वसंत पंचमी पर
(D)- होली पर

*D-होली पर*(विवाहित स्त्रियां जिनके पति प्रदेश में रहते हैं उनके आने की प्रतीक्षा करती हैं  इस संबंध में प्रचलित दोहा है सावण  आवण  कह गया, कर गया  कौल अनेक गिणतॉ  गिणतॉ  घिस गई आगल्लिया री रेख   )💐✔

*Q-13.. गांव बारण रसोई लोक परंपरा के अवसर पर किस देव की पूजा होती है??*
(A)- यम
(B)- इंद्र
(C)- विष्णु
(D)- कुबेर

*B- इंद्र*( गॉव बारण रसोई  राजस्थान की एक लोक परंपरा है जब पावस ऋतु आती है तो किसान लोग गांव के बाहर  रसोई बनाकर इंद्र देव की पूजा करते हैं )💐✔

*Q-14..कानन  मेले का आयोजन राजस्थान के किस जिले में किया जाता है??*
(A)- जोधपुर
(B)- नागौर
(C)- बाड़मेर
(D)- जालौर

*C- बाड़मेर*(बाड़मेर में कानन में बसंत रितु में यह मेला आयोजित होता है लोक परंपरा और लोकनृत्य का अनूठा संगम इस मेले के दौरान देखने को मिलता है गैर नृत्य  इस मेले का मुख्य आकर्षण है )💐✔

*Q-15.. अलवर के मेव किस वाद्ययंत्र का विशेषत: प्रयोग करते हैं??*
(A)- सतारा
(B)-  पैली
(C)- अलगोजा
(D)-  सूरनई

*C- अलगोजा*(इसमें दो बांसुरिया होती है जिन्हे एक साथ बजाया जाता है यह एक उत्सव वाद्य यंत्र है इसका प्रयोग अलवर की मेव जाति द्वारा विशेष रुप से किया जाता है और बाड़मेर जिले के राणका फकीरों का यह प्रसिद्ध वाद्य यंत्र है 💐✔

*Q-16.. श्री मंडल वाद्य यंत्र का उपनाम है??*
(A)-अलाबु सांगी
(B)- घंटी बाजा
(C)- कमायचा
(D)- चिंकारा

*B-घंटी बाजा*(घंटी बाजा तरंग वाद्यों का एक प्रकार है 💐✔

*Q-17.. वितत वाद्य का उपनाम है??*
(A)- घन वाद्य
(B)- सुषिर वाद्य
(C)- अवनद्ध वाद्य
(D)- इनमें से कोई नहीं

*C-अवनद्ध वाद्य*(वितत का तात्पर्य तार रहित वाद्य से है इन वादियों को तालवाद्य के नाम से भी जाना जाता है यह चमड़े से  ढका होना इसकी मुख्य विशेषताएं है)💐✔

*Q-.18.. तुर्रा कलंगी के सर्वाधिक लोकप्रिय कलाकार कौन थे??*
(A)- मोहन चंद शर्मा
(B)- मोहन चंद गुर्जर
(C)- सोनी जय दयाल
(D)- मोहनचंद ओसवाल

*C-सोनी जयदयाल*(सोनी  जयदयाल के प्रचार का मुख्य माध्यम काव्य रचनाएं थी जिसे लोग समाज में दंगल के नाम से  जानते है। तुर्रा कलंगी के मुख्य केंद्र घोसुंडा चित्तौड़ निंबाहेड़ा और नीमच है इसके कलाकार चेतराम हमीद बेग,  ताराचंद और ठाकुर ओंकार सिंह हैं )💐✔

*Q-19.. चूरु के चंदन कला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय दिया जाता है??*
(A)- श्री रघुवीर प्रसाद को
(B)- श्री किरण मोयल को
(C)- श्री बजरंग लाल को
(D)- श्री चौथमल को

*D- श्री चौथमल को*(चंदन की कास्ट कला पर अतिसूक्ष्म  उत्कीर्ण कार्य के लिए चूरु के मालचंद जांगिड़ ,चोथमल और उमेश चंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है )💐✔

*Q-20.. बीकानेर के उदासर गांव में जन्मी सोहनी देवी की प्रसिद्धि है??*
(A)- साहित्यकार के रूप में
(B)- राजनीतिज्ञ के रूप में
(C)- गायककार के रूप में
(D)- नृत्यांगना के रूप में

*C- गायककार के रूप में*(रामदेव जी के गीत गाने में सोनी देवी को महारत हासिल थी उनकी गायन शैली से प्रभावित होकर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे ने इन का एक भजन  म्हाने अबके बचाले म्हारी माय फिल्म सोनार किला में चित्रित किया था )💐✔

*Q-21.. हड़प्पा लोगों का धार्मिक विश्वास कौन सा नहीं था??*
(A)- दुष्ट आत्माओं और परलोक के जीवन में विश्वास
(B)- उपासना पद्धति और अग्नि
(C)- वृक्ष और पशुओं की आराधना
(D)- विशाल प्रार्थना स्थलों का निर्माण

*D- विशाल प्रार्थना स्थलों का निर्माण*(हड़प्पा सभ्यता के किसी भी स्थान से कोई विशाल मंदिर या सामूहिक प्रार्थना स्थल के प्रमाण नहीं मिले हैं )💐✔

*Q-22.. हड़प्पा निवासियों द्वारा अपने नगरों से पलायन करने का सबसे युक्तिसंगत कारण क्या प्रतीत होता है??*
(A)- पारिस्थितिकी परिवर्तन
(B)- जलीय परिवर्तन
(C)- विदेशी आक्रमण
(D)- जनांकिकी परिवर्तन

*B- जलीय परिवर्तन*(बहु प्रचलित परवर्ती हड़प्पा सभ्यता शब्दावली का पुरातत्वविदों द्वारा संस्कृति का उत्तर नगरीय चरण में प्रयोग किया गया है )💐✔

*Q-23.. स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के सबसे अधिक स्थल कहां खोजे गए??*
(A)- गुजरात
(B)- पंजाब और हरियाणा
(C)- राजस्थान
(D)- उत्तर प्रदेश

*A- गुजरात*(स्वतंत्रता के बाद सर्वाधिक हड़प्पा स्थल गुजरात में पाए गए सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित 60 से भी अधिक स्थल( लोथल, धोलावीरा, सुरकोटडा , रोजड़ी, रंगपुर इत्यादि) गुजरात में पाए गए इतनी अधिक संख्या में पाए गए स्थलो ने  इतिहासकारों को हड़प्पा सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता न कह कर हिंदू- सरस्वती -गुजरात सभ्यता कहने पर मजबूर कर दिया है )💐✔

*Q-24.. इंडज्( सिंधु) लिपि का अर्थ निकालने का काम किसने किया था??*
(A)- आई महादेवन
(B)- HD संकलिया
(C)- बी.डी.  स्मिथ
(D)-बी.बी.लाल

*A- आई महादेवन*( इरवाथम महादेवन एक भारतीय पूरालेखाशास्त्री  और भूतपूर्व लोक सेवक है जो सिंधु घाटी सभ्यता के पुरालेख शास्त्र पर अपनी सुविज्ञता  और तमिल ब्राह्मी अभिलेखों का सफलतापूर्वक अर्थ निकालने के लिए जाने जाते हैं अपनी डॉक्टरेट की उपाधि के दौरान सिंधु लिपि पर अनुसंधान के लिए 1970 में उन्हें जवाहरलाल नेहरू सद्भावना पुरस्कार प्रदान किया गया था )💐✔

*Q-25.. निम्न में से कौन इंडियन या हड़प्पा सभ्यता के समकालीन नहीं था??*
(A)- इजिस्ट
(B)- मेसोपोटामिया
(C)- सुमेर
(D)- ग्रीक

*D- ग्रीक*(सर जॉन मार्शल जैसे एक प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक का मानना है कि सिंधु घाटी सभ्यता 3250 ईसा पूर्व और  2750 ईसा पूर्व से संबंधित है यह वह काल है जब मिश्र की बेबीलोनियन  और मेसोपोटामिया (सुमेरियन) सभ्यताऐं अपने शीर्ष  पर थी सिंधु घाटी सभ्यता सभी प्राचीन सभ्यताओं में व्यापक रूप से  विस्तृत थी )💐✔

*Q-26..अपौरुषेय  ज्ञात प्राचीन भारतीय साहित्य है??*
(A)- वैदिक
(B)- पौराणिक
(C)- स्मृतियां
(D)-  सूत्र

*A- वैदिक*( वैदो के संदर्भ में अपौरुषेयतावाद वह मत  जो मानता है कि वेद अपौरुषेय है अर्थात वेदों को किसी ने नहीं  रचा  है ना तो मनुष्य ने और ना ही किसी देवी शक्ति ने )💐✔

*Q-27.. बड़े बलिदान से जुड़े नियमों के बारे में कौनसा सूत्र संबंधित है??*
(A)- धर्मसूत्र
(B)- गृह सूत्र
(C)-  सृतसूत्र
(D)- सुल्वसूत्र

*C-सृतसूत्र*(श्रुतसूत्र बड़े बलिदानों के नियम से संबंधित है यह  नियम बलि-वेदियां और बलिदान स्थलों से संबंधित है यह नियम वेदांगों के भाग हैं इन नियमों में शव का अंतिम संस्कार विधि पूर्वक करने और सभी अनुष्ठानों को सही विधि से करने का निर्देश दिया गया है )💐✔

*Q-28.. ताम्र मूर्तियों के एक निधान जिसे प्राय: हड़प्पा संस्कृति काल से संबद्ध किया जाता है निम्नांकित स्थल से प्राप्त हुआ है??*
(A)- दायमाबाद
(B)- ब्रम्हगिरी
(C)- इनामगांव
(D)- नासिक

*A- दायमाबाद*(ताम्र पाषाण कालीन स्तनों में दायमाबाद से प्राप्त होता में की वस्तुएं प्राप्त हुई है जिसमें चूड़ियां मन के फलक सलाइयां प्राप्त हुई है 💐✔

*Q-29.. प्राचीन बौद्ध साहित्य में उल्लिखित, जीवक एक??*
(A)- व्यापारी था
(B)- राजा था
(C)- वैद्य था
(D)- बोधिसत्व था

*C-वैद्य था*(हर्यक वंश बिंबिसार ने अवंती नरेश ने प्रद्योत  पांडु रोग से ग्रसित होने पर चिकित्सा हेतु अपने राजवैद्य जीवक को उसके पास भेजा था )💐✔

*Q-30.. निम्नलिखित में से सत्यमेव जयते कहां से लिया गया है??*
(A)- मुंडक उपनिषद्
(B)- प्रश्न उपनिषद
(C)- तैत्रीय उपनिषद
(D)- मांडूक्य उपनिषद

*A- मुंडक उपनिषद्*(सत्यमेव जयते प्राचीन भारतीय धार्मिक ग्रंथ मुंडक उपनिषद से लिया गया है जिसका अर्थ है  सत्य की हमेशा जीत होती है  स्वतंत्रता के बाद से इसे राष्ट्रीय वाक्य के रूप में अपनाया गया है  सत्यमेव जयते शब्द को लोकप्रिय बनाने और राष्ट्रीय शब्दावली के रूप में पहचान दिलाने का श्रेय पंडित मदन मोहन मालवीय को जाता है वह चार बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने । 1918 में दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर उन्होंने इस शब्द का प्रयोग किया और इसे लोकप्रिय बनाया )💐

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के शहरों के उपनाम

राजस्थान की प्रमुख हवेलियां

राजस्थान की प्रमुख ऐतिहासिक पुस्तकें