समसामयिकी (CURRENT GK)
*समसामयिकी घटना 5 नवंबर 2017*
👉 *सुपारी* से होने वाले कैंसर को लेकर भारत की *पहली* और विश्व की *दूसरी* अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस 27-28 नवंबर के मध्य *उत्तर प्रदेश* के *नोएडा* में आयोजित होने जा रहा है। इस कांफ्रेंस में *विश्व स्वास्थ्य संगठन* जैसे बड़े संगठन हिस्सा लेंगे।
👉 हत्या के *22 वर्ष* बाद *सिस्टर रानी मारिया* को शनिवार को *धन्य शहीद* घोषित किया गया। और अब हर साल *25 फरवरी* को *बलिदान दिवस* पर *रानी मारिया पर्व* मनाया जाएगा।
👉 अमेरिकी *राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप* की 10 दिन का एशियाई दौरा *पांच नवंबर* से शुरू हो रही है। पांच एशियाई देशों का क्रमानुसार दौरा इस प्रकार है जंहा ट्रम्प जायेंगे- *जापान (5-7), दक्षिण कोरिया (7-8), चीन (8-10), वियतनाम (10-12) और फिलीपींस (12-14) नवंबर* है।
👉 अफगानिस्तान सरकार ने *WhatsApp* पर अस्थाई रोक लगाई है। देश में एक बड़ा वर्ग इसे *अभिव्यक्ति की आजादी* पर हमला बताया मान रहा है।
👉 कुछ दिन पहले सऊदी अरब में रोबोट *सोफिया* को देश की नागरिकता दी थी तो उसके बाद जापान ने भी *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) पात्र* को *सेंट्रल टोक्यो प्रांत* का नागरिक बनाया है। वह शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है पर मैसेजिगं ऐप्स *LINE* पर लोगों से चैट करता है। इस पात्र का नाम *शिबूआ मिराई* है। ऐसा करने वाला सऊदी अरब के बाद जापान *दूसरा* देश है।
👉 2-5 नवंबर के मध्य *मानसिक स्वास्थ्य 21वें विश्व कांग्रेस सम्मेलन* का आयोजन *नई दिल्ली* में किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन *राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद* ने किया। इस सम्मेलन का आयोजन *प्रत्येक 2 वर्ष में एक बार* किया जाता है। इसका पिछला सम्मेलन मिस्र के *काहिरा* में किया गया था। और इस सम्मेलन का विषय (थीम) *मानसिक स्वास्थ्य के लिए भागीदारी* है। *मानसिक स्वास्थ्य संघ* की स्थापना वर्ष *1948* में की गई थी।
👉 1-3 नवंबर के मध्य *7वें एशियाई मंत्रिस्तरीय उर्जा सम्मेलन* थाईलैंड के *बैंकॉक* में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन *अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फोरम* (आई ई एफ) द्वारा किया जाता है। सम्मेलन का आयोजन *प्रत्येक 3 वर्ष में एक बार* होता है। 7वें एशियाई सम्मेलन हेतु *थाईलैंड* मुख्य तथा *संयुक्त अरब अमीरात* सहायक मेजबान देश रहे।
Posted by- hindigkpoint
Comments
Post a Comment