समसामयिकी- CURRENT GK
*सामान्य ज्ञान* current gk
• हाल ही में विश्व बैंक द्वारा जारी कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत को प्राप्त हुआ स्थान है – 100वां
• सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा इस शीर्षक से पूरे देश में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया – रन फॉर यूनिटी
• सर्च इंजन गूगल ने जिस उर्दू शायर, आलोचक और भाषाविद की 87वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए अपना डूडल उन्हें समर्पित किया- अब्दुल कवी दिसनवी
• भारत में उच्च संस्थानों का आकलन और प्रत्यायन का कार्य करने वाले संस्थान एनएएसी ने जिस विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस रैंकिंग प्रदान की- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
• एप के माध्यम से कैब एवं ऑटो सेवाएं देने वाली जिस कंपनी ने अब ऑटो में भी नि:शुल्क वाई-फाई सेवा देने की शुरुआत की- ओला
• भारतीय वायु सेना पहली बार इजरायल के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास आरम्भ करेगी, इस अभ्यास का नाम है- ‘ब्लू फ्लैग’
• फ्रेजाइल स्टेट्स इंडेक्स की 2017 की रिपोर्ट में जिस देश को 20 असफल देशों की फेहरिस्त में रखा गया- पाकिस्तान
• जिस राज्य में पहली बार एक महिला आईपीएस अधिकारी नीलमणि एन. राजू को पुलिस प्रमुख बनाया गया है- कर्नाटक
• जिस तारीख को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है- 31 अक्टूबर
• हाल ही में भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ जिस स्थान पर पहुंच गई- पहले
• भारत ने जिस देश के चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान हेतु गेहूं की पहली खेप रवाना की है- ईरान
• भारत और इटली के बीच 30 अक्टूबर 2017 को जितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए- छह
• देश में रेलवे की नई समय-सारिणी के अनुसार इतनी ट्रेनों का टाइम टेबल बदला गया – 500
• वह व्यंजन जिसे हाल ही में भारत के राष्ट्रीय भोजन के रूप में प्रस्तावित किया गया – खिचड़ी
• रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में भारतीय नौसेना के लिए मंजूर किये गये हेलिकॉप्टरों की संख्या – 111*
Comments
Post a Comment