भारत सामान्य ज्ञान (india gk)

1. भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है ? *सतलुज*

2. भारत का क्षेत्रफल कितना है ? *32,87,263 वर्ग कि.मी.*

3. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया था ? *6 अगस्त 1945 को*

4. राष्ट्रपति चुनाव में कौन वोट डालता है ? *संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य*

5. हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ? *धर्मवीर*

6. उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है ? *देशांतर रेखा*

7. महात्मा गाँधी की हत्या कब और किसने की ? *30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा*

8. भारत में कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है ? *चावल*

9. थल सेना दिवस कब मनाया जाता है ? *15 जनवरी*

10. राजस्थान के माउन्ट आबू स्थित दिलवाड़ा के मंदिर किस धर्म से संबंधित हैं ? *जैन धर्म*

11. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है ? *महानदी*

12. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद किसने बनवाई ? *शाहजहाँ*

13. शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौनसा है ? *अशोक चक्र*

14. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ? *करनाल (हरियाणा)*

15. भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बोद्ध धर्म में क्या कहलाता है ? *धर्मचक्रप्रवर्तन*

16. वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ? *8 अक्टूबर*

17. 1526, 1556 और 1761 के तीन ऐतिहासिक युद्ध किस नगर में हुए ? *पानीपत (हरियाणा)*

18. हाल ही में किस राज्य से अलग करके तेलंगाना राज्य बनाया गया है ? *आंध्रप्रदेश*

19. कौन 4 वर्ष तक अकबर का संरक्षक रहा ? *बैरम खान*

20. पंडित रविशंकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है ? *सितार*

21. ‘पैनल्टी कार्नर’ का संबंध किस खेल से है ? *हॉकी*

22. उत्तरी भारत में सर्दियों में वर्षा का कारण क्या है ? *पश्चिमी विक्षोभ*

23. देवधर ट्राफी का संबंध किस खेल से है ? *क्रिकेट*

24. रूस की मुद्रा कौनसी है ? *रुबल*

25. सिन्धु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बंदरगाह कौनसी थी ? *लोथल*

26. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे ? *ऋषभदेव*

27. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ ? *लुम्बिनी जो नेपाल में है*

28. भगवान महाबीर जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे ? *24वें*

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के शहरों के उपनाम

राजस्थान की प्रमुख हवेलियां

राजस्थान की प्रमुख ऐतिहासिक पुस्तकें